November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

22, 23, 30 मार्च एवं 04, 14 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 20 मार्च 2023 – नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 22 मार्च को गुडी पडवा, 23 मार्च को चैतीचांद, 30 मार्च को रामनवमी, 04 अप्रैल को महावीर जयंती एवं 14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवध कार्य बंद रहेगा तथा मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिक निगम केरबा द्वारा अपने क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं के पशुवधकर्ताओं व दुकान संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे इन तिथियों में किसी भी प्रकार का पशुवध का कार्य न करें, मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें, यदि किसी दुकान में मांस का विक्रय करते हुए पाया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।


Share

Related posts

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 1721 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 228 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

गौठानों में 28 जुलाई हरेली पर्व से गौ-मूत्र की खरीदी

namanchhattisgarh

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 के लिए विद्यार्थियों का संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध

namanchhattisgarh

Leave a Comment