February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 24 मार्च को

Share

कोरबा 22 मार्च 2023/स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवक-युवतियों को उद्योग स्थापना में सहायता करने एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्यमियों को अनुदानित ऋण का लाभ देने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 24 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के उद्यमी युवक -युवतियों को स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापना के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि उद्यमिता जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां, उद्यमी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर उद्योग-व्यवसाय स्थापना के बारे में जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 1046/


Share

Related posts

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरपाली स्कूल मे राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया गया प्रचार प्रसार

namanchhattisgarh

कृषि विभाग अंतर्गत डब्ल्यूडीटी के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम से जिलेवासी राशन, पेंशन, ड्राइविंग लाइसेंस, किसान किताब की सुविधा से हो रहे लाभान्वित: विधायक श्री कंवर

namanchhattisgarh

Leave a Comment