15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

हिन्दु नववर्ष व नवरात्री के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ जन सैलाब : जय श्री राम के नारों से गूंज रहा शहर,

Share

कोरबा। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर हिंदू क्रांति सेना और सर्व हिंदू समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।

इस शोभायात्रा को लेकर कोरबा शहर वासियों सहित उप नगरीय क्षेत्रों के लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

उप नगरों से भी लोगों का शोभा यात्रा को देखने आना व शामिल होना लगातार आने का सिलसिला जारी रहा है। विभिन्न प्रदेशों से आई झांकियों ने लोगों में रोमांच के साथ श्रद्धा का भाव भर दिया है। शोभायात्रा के ठीक पहले मौसम ने अपनी बेरुखी दिखाई और मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद भी आयोजको व नगरजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और वह शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं।

कोसाबाड़ी से सर्व हिंदू समाज की शोभायात्रा झांकियों के साथ प्रारंभ कि गई तो वहीं हिंदू क्रांति सेना की शोभा यात्रा की तैयारी सीतामढ़ी राम जानकी मंदिर से प्रारंभ कि गई । श्री राम जानकी मंदिर, सीतामढी में पूजा के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया । बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं के जय श्रीराम के जयघोष से शहर गूंज रहा है। बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर अनेक व्यवसाई अपने प्रतिष्ठान दोपहर 3 बजे के बाद बंद कर परिवार सहित इस शोभायात्रा में शामिल रहे ।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने एवं शामिल लोगों को स्वल्पाहार, शरबत, पेयजल आदि का वितरण करने के लिए सेवाभावी एवं समाजसेवी तथा विभिन्न संगठनों के लोग जुटे हैं। अग्र्वाल सभा के द्वारा भी स्वल्पाहार व पेयजल का वितरण भारी मात्रा में किया गया जिससे शोभा यात्रा में शामिल जनों ने काफी प्रशंसा कि गई ।


Share

Related posts

27 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

गौठान से समूह की महिलाएं बढ़ रही विकास की ओर, चेहरे पर आने लगी मुस्कान

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन : जिले के 27 गांवों में 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment