21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य

Share

जांजगीर-चांपा 18 मई 2023/ वर्ष 2021-22 से भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग के आधार पर किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडेड बैंक खाता में किया जा रहा है, परन्तु अधिकतर विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार सीडिंड नही होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान नही हो रहा है। अतः सर्व विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि तत्काल अपने बैंक खाता को संबंधित बैंक में जाकर आधार से सीडिंग कराना सुनिश्चित करें। छात्रवृत्ति स्वीकृत करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई। उक्त तिथि तक आधार सीडिंग नही कराने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते है। विद्यार्थी अपने बैंक खाता को आधार से सीडिंग हुआ है अथवा नही इसकी जानकारी अपने छात्रवृत्ति हेतु प्राप्त आई.डी. से प्राप्त कर सकते है।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

पैरादान व संग्रहण कार्य की निगरानी रखे सभी एसडीएम-कलेक्टर

namanchhattisgarh

मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अन्दर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

namanchhattisgarh

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित

namanchhattisgarh

Leave a Comment