19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

09 वार्डो में चला आज सफाई का विशेष अभियान

Share

कोरबा 22 फरवरी 2023 – नगर निगम कोरबा द्वारा आज निगम क्षेत्र के 09 वार्डो में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 एवं 03 के सफाई अभियान में पहुंचकर स्वच्छता कार्यो का सघन निरीक्षण किया, सफाई कार्यो के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 20 फरवरी से 15 मार्च तक निर्धारित कार्ययोजना के तहत निगम के सभी 08 जोन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, इस कड़ी में बुधवार को वार्ड क्र. 04, 03, 14, 18, 24, 35, 44, 56 एवं 64 में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 एवं वार्ड क्र. 03 में संचालित स्वच्छता अभियान का सघन निरीक्षण किया एवं अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान नालियों की विशेष सफाई, नालियों के ऊपर एवं सड़क के किनारे उगी घांस, झाड़ियों, बर्म आदि की सम्पूर्ण सफाई, कचरे का तुरंत उठाव एवं उसका परिवहन आदि के कार्य एक अभियान के रूप में कराए गए। नालियों की सफाई के पश्चात कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग एवं लार्वा, मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव निगम के सफाई कर्मचारियें के द्वारा किया गया।
वार्डवासियों से भेंटकर जानी समस्याएं – इस दौरान महापौर श्री प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस मैगजीनभांठा एवं वार्ड क्र. 03 राताखार आदि बस्ती के नागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी समस्याओं व विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन पर चर्चा की तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता के विशेष अभियान की जानकारी वार्डवासियों को देते हुए स्वच्छता अभियान में उनकी भागीदारी व सहयोग का आग्रह किया।
आगे इन वार्डो में चलेगा अभियान – 23 फरवरी को वार्ड क्र. 04, 03, 18, 24, 35, 44, 56 व 64 में विशेष सफाई अभियान संचालित होगा, वहीं 24 फरवरी व 25 फरवरी को वार्ड क्र. 05, 13, 20, 25, 36, 45, 57, 65 में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को वार्ड क्र. 06, 14, 21, 26, 37, 46, 58 व 66 में अभियान चलेगा। 01 मार्च व 02 मार्च को वार्ड क्र. 07, 15,, 22, 27, 39, 47, 59, 67 में अभियान संचालित होगा, 03 व 04 मार्च को वार्ड क्र. 08, 16, 28, 27 व 40 में अभियान चलेगा, 06 व 07 मार्च को वार्ड क्र. 09, 29, 30, 41, 47, 59, 67 तथा 09 व 10 मार्च को वार्ड क्र. 10, 31, 42, 48,60 में अभियान चलाया जाएगा। 11 से 13 मार्च तक वार्ड क्र. 11, 32, 52, 61 में अभियान चलेगा तथा 14 व 15 मार्च को वार्ड क्र. 12, 33, 53 व 62 में अभियान संचालित होगा।
इस मौके पर पार्षद रविसिंह चंदेल, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी,  सुनील वर्मा, नवलकिशोर चौधरी, इतवारी दास, जितेन्द्र, किरण साहू, सावित्री देवी, लिखीराम केंवट, पतंग केंवट आदि के साथ अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

प्रदेश के तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक

namanchhattisgarh

29 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

Leave a Comment