June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम की सख्त कार्यवाही

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण के द्वारा जिले में अवैध रूप से जुआ सट्टा की कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वजीत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सटोरियों के गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही थी।दिनांक 19.05.23 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि इतवारी बाजार हटरी कोरबा मैं दिनेश मांझी नामक व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से कागज में सट्टा पट्टी अंक लिखकर सट्टा खिला रहा है की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा इतवारी बाजार हटरी सट्टा जाकर दिनेश मांझी पिता स्व. परदेसी मांझी उम्र 52 वर्ष सा. मोतीसागरपारा थाना कोतवाली कोरबा को घेराबंदी कर पकड़ा गया उसके कब्जे से लोगों के सट्टा पट्टी और नगदी रकम 520 रुपए मिला। आरोपी से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम आरोपी-
01. दिनेश मांजू पिकोरबता स्व. परदेसी मांझी उम्र 52 वर्ष पता मोदी सागरपारा थाना कोतवाली कोरबा


Share

Related posts

गोकुल नगर गौठान में प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला संपन्न

namanchhattisgarh

रूपेतिनबाई व अशोक कुमार को 19 सितंबर को तहसीलदार न्यायालय बैहर में उपस्थित होने किया गया सूचित

namanchhattisgarh

12 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment