June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

Share

कोरबा 21 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह लगभग 11 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे ग्राम चिर्रा के रीपा का अवलोकन कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में
शामिल होकर अनेक विकास कार्याे का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। साथ ही आमजनों से भेंट मुलाकात कर शासकीय योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2ः35 बजे चिर्रा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम कुदमुरा के लिए रवाना होंगे। 2ः50 बजे कुदमुरा में ठाकुरदेव स्थल पर पूजन कर मुख्यमंत्री वन विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न सामजिक प्रमुखों व संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट मुलाकात करेंगे। 4ः20 बजे मुख्यमंत्री कुदमुरा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिए रवाना होंगे।
क्रमांक 125/


Share

Related posts

निगम के विभिन्न कार्यो को स्वीकृति प्रदान की एम.आई.सी. ने

namanchhattisgarh

जिले के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दुकानों में अनियमितता पर कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही

namanchhattisgarh

रानी धनराज कुवंर देवी शहरी सामु.स्वा.केन्द्र कोरबा में महिला नसबंदी-पुरूष नसबंदी हेतु तिथि निर्धारित : बुधवार और शनिवार को महिला नसबंदी तथा शनिवार को पुरूष नसबंदी किया जाएगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment