13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वरोजगार अवसर प्रदाय हेतु ग्रामीण बेरोजगारों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Share

जांजगीर-चांपा 19 सितम्बर 2022/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिये 30 दिवसीय विधुत मोटर रिवाईंडिग एवं रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम अवासीय प्रारंभ किया जायेगा। जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में रखा गया है, प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगें। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज तीन फोटो व एक टिकिट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी के मोबाईल नम्बर 9516885501 पर संपर्क कर सकते है।


Share

Related posts

बच्चों को समुचित पोषण आहार मिले, यह हम सबका दायित्व – महापौर

namanchhattisgarh

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डिजिटलीकरण की उपयोगिता एवं आनलाइन योजनाओं का लाभ हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

’लेट कम्युनिटिस लीड’ की थीम के साथ मनाया गया विश्व एड्स दिवस

namanchhattisgarh

Leave a Comment