22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

31 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 30 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 31 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 मई मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन वार्ड कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 लालघाट शिव मंदिर स्टेज, वार्ड क्र. 47 कुमगरी रतन यादव घर के पास सामुदायिक भवन मंच, वार्ड क्र. 52 नीलगिरी फर्टीलाईजर दर्री थाना के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र.  65 बांकीमोंगरा नं. 02 डबरीपारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

3.52 लाख पौधों के रोपण से हरित आवरण में हुआ बढ़ोत्तरी

namanchhattisgarh

थाना दीपका पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब की रेड कार्यवाही

namanchhattisgarh

बालको वैक्सीन महाअभियान में 2000 कर्मचारियों को लगा कोविड बूस्टर डोज

namanchhattisgarh

Leave a Comment