19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ : इच्छुक आवेदिकाएं 13 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Share

कोरबा 25 मई 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। रिक्त पदों के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं सहायिका के 06 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदिकाएं 30 मई से 13 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदिकाओं को उसी राजस्व ग्राम की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। कार्यकर्ता पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं एवं सहायिका पद के लिए 8 वीं निर्धारित की गई है एवं 8 वीं अंकसूची ग्रेड में होने पर अंकतालिक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। साथ ही निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक कार्यालयीन दिवसो में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा एवं जनपद पंचायत कटघोरा के सूचना पटल एवं सभी संबंधित ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। ग्रामवार कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
क्रमांक 145/


Share

Related posts

कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

खरीफ से पहले प्रशासन अलर्ट, उड़नदस्ता दल की कार्यवाही तेज- उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत होगी सख्त कार्रवाई

namanchhattisgarh

Leave a Comment