13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बदलेगा किसान किताब का नाम, मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगा सुझाव, मिलेगा एक लाख रूपए का पुरस्कार

Share

जांजगीर-चांपा 31 मई 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिनांक 15 मई 2023 को जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विधानसभा क्षेत्र ग्राम कड़ार में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब की कृषक के जीवन में महत्ता को दृष्टिगत रखते हुये इसे एक नया सम्मान जनक नाम देने का आव्हान आम जनता से किया गया है  और इसके नामकरण के लिए आम जनता से प्रस्ताव आमंत्रित करने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रूपये एक लाख का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नामकरण को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु विभाग द्वारा एक ऑनलाईन वेब पोर्टल तैयार किया गया हैं जिसका लिंक https://revenue.cg.nic.in/rinpustika  है। इस पर प्रत्येक प्रतिभागी अपने मोबाईल नंबर को रजिस्टर कर अपनी एक प्रविष्टि 30 जून 2023 तक अपलोड कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

प्रयास आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से कक्षा ग्यारहवीं के लिए चॉइस फिलिंग फॉर्म का कार्य 12 एवं 13 मई को

जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयुष्मान भवः अभियान का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

नकल रोकने उड़नदस्ता दल करें मुस्तैदी से कार्य: कलेक्टर, बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 01 एवं 02 मार्च से

namanchhattisgarh

Leave a Comment