15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

03 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 02 जून 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 03 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 जून बुधवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के पास, वार्ड क्र. 42 सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 52 कन्वेयर बेल्ट आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 59 वैशालीनगर स्कूल पास, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

व्यक्ति के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिये कानून बनाया जाता है – जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र साहू

namanchhattisgarh

प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 18 अगस्त को लेंगे समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने नवनियुक्त एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

namanchhattisgarh

Leave a Comment