17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा  20 जुन 2023/ ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम जांजगीर के भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे। इसके साथ ही जिले के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

namanchhattisgarh

जिले के गौठानों में वर्ष भर बागवानी फसल लेने के लिए गौठानवार बनेगी कार्य योजना: कलेक्टर

namanchhattisgarh

गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment