April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही: कलेक्टर

Share

कोरबा 20 जून 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल खनन क्षेत्र में कोयला की चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया। साथ ही खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन से ढंककर व्यवस्थित रूप से परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने खनन क्षेत्र का मासिक प्रतिवेदन/कर निर्धारण समयावधि में करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत का उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2023 के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों को खनिज रेत खदान हेतु चिन्हांकित घाटों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने चिन्हांकित घाटों को आबंटित करने के लिए जांच प्रतिवेदन एवं सीमांकन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश डीएफओ, तहसीलदार एवं सभी जनपद पंचायत को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदयकिरण, कमाण्डेंट सीआईएसएफ श्री भास्कर कुमार सभी एसडीएम सहित वन विभाग, पर्यावरण विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
क्रमांक 221/


Share

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 10 अगस्त को खिलायी जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की गोली

namanchhattisgarh

महापौर ने किया नवनिर्मित बैडमिंटन हाल का निरीक्षण

namanchhattisgarh

धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया ने किसान रामचन्द्र का उत्साह बढ़ाया

namanchhattisgarh

Leave a Comment