April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित

Share

जांजगीर-चांपा 21 जून 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के प्रत्येक परियोजना के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जी-20 एजुकेशन वर्किंग गु्रप द्वारा बच्चों में ई.सी.सी.ई. एवं फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित जागरूकता लाने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम संचालन हेतु गतिविधियों की सूची प्रेषित की गयी थी। जिसके अनुसार ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए यह गतिविधियॉ आयोजित करायी गयी। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के द्वारा मिट्टी के खिलौने एवं माचिस के डिब्बे आदि सामग्री का उपयोग कर खिलौने बनाने गये। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाई गई। बच्चों के लिए फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा कविताएं एवं कहानियॉ सुनाई गई एवं चित्र बनाये गये। बच्चों ने रंगबिरंगी पोशक पहनकर नाटक में भाग लिया। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता हेतु रैली निकालकर जनभागीदारी कार्यक्रम को सफल बनाया गया। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील : आवश्यक उपचार व सावधानी रखकर आई-फ्लू से खुद को रखा जा सकता है सुरक्षित

namanchhattisgarh

मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया : 7 मोटर साइकिल बरामद, 6 अपराधी पकड़ गए,दर्री पुलिस की करवाई

namanchhattisgarh

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन

namanchhattisgarh

Leave a Comment