13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

थाना हरदीबाजार द्वारा बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग पॉइंट पर 2 किलो 200 ग्राम कीमती करीब 158400 रुपए का जप्त

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व आज दिनांक 19.10.2023 को हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा कसियाडीह-निरतू बलौदा मार्ग पर कसियाडीह बैरियर के पास सभी आने जाने वाले वाहनों का चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान निरतू बलौदा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम विनोद कुमार सोनी पिता स्व. लक्ष्मीप्रसाद सोनी उम्र 48 वर्ष साकिन श्याम बाजार बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में रखे चांदी के आभूषण जुमला वजन 02 किलो 200 ग्राम जुमला कीमती 1,58,400 रूपये मिला जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। जिससे उक्त वस्तु को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है


Share

Related posts

सरकार तुंहर द्वार शिविर में दिलेश्वरी का बना नया बीपीएल राशन कार्ड

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्मित ऑडिटोरियम में समीक्षा बैठक 07 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

प्लेसमेन्ट केंप का आयोजन 21 जनवरी को

namanchhattisgarh

Leave a Comment