21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

Share

कोरबा 28 जून 2023/मानसून सीजन के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला कार्यालय कोरबा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 27 जून से मानसून की विदाई तक की अवधि हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07759-228548 है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतुआवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए श्रीमती श्रद्धा चंद्रा सहायक अधीक्षक भू अभिलेख मोबाइल नं. 97701-13592 की ड्युटी एवं शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक हेतु श्री सुजीत कुमार पाटले सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, मो. नं. 79994-36684 की ड्युटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष में विभिन्न कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। जिसमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 02 बजे तक के लिए श्री नवीन कुमार यादव प्रयोगशाला सहायक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा मोबाइल नं. 93405-49073 एवं श्री देवमन सिंह भृत्य सहायक संचालक रेशम विभाग मोबाइल नं. 70673-94865 की ड्युटी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए श्री राजेश पटेल सहायक ग्रेड-03 रेशम विभाग कोरबा मोबाइल नं. 79995-27176 एवं श्री दिनेश कुमार कंवर भृत्य कार्यालय महाप्रबंधक  जिला व्यापार केंद्र मोबाइल नं. 96913-11988 तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के लिए श्री विपिन कुमार मिश्रा स्थल सहायक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग कोरबा मोबाइल नं. 74158-31431 एवं श्री सुशील कुमार शर्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग हसदेव बरॉज दर्री की ड्युटी लगाई गई है।
क्रमांक 255/


Share

Related posts

उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य ‘‘उजाला दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन

namanchhattisgarh

शहरी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण करते पाए जाने पर टोल फ्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं शिकायत

namanchhattisgarh

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment