21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मानिकपुर में स्थित कोरबा-उरगा रेलवे फाटक आज रहेगा बंद

Share

कोरबा 13 जुलाई 2023/कोरबा-उरगा के मध्य कोरबा ईस्ट केबिन मानिकपुर में स्थित मानव युक्त रेलवे समपार 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 07 बजे तक गेट में आवश्यक मरम्मत काम के कारण सड़क मार्ग के यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इसके लिए सूचना भी जारी कर दी है। इस अवधि में फाटक रोड जो समपार रेलवे फाटक क्रमांक सीजी 26 कि.मी. 702/02-04 कोरबा-उरगा के मध्य कोरबा (ईस्ट केबिन) में स्थित सड़क मार्ग में यातयात अवरूद्ध रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग सीजी 29 (सिटी गेट) कि.मी. 704/34-36 में निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज से एवं नहर फाटक सीजी 28 कि.मी. 704/1-3 से यात्रा कर सकते हैं। भारी वाहन सीजी 23 कि.मी. 697/20-22 में स्थित रिंग रोड से कर सकते हैं।
क्रमांक 306


Share

Related posts

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

namanchhattisgarh

भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

namanchhattisgarh

जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतु कंट्रोल रूम किया गया है स्थापित : निम्न नंबरों पर करे कॉल

namanchhattisgarh

Leave a Comment