21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भृत्य एवं वाहन चालक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 16 जुलाई को कौशल परीक्षा आयोजित

Share

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2023/ कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर, में भृत्य एवं वाहन चालक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 16 जुलाई 2023 दिन रविवार को प्रात 10.30 बजे से जिला न्यायालय जांजगीर में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जावेगा। पात्र आवेदकों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित किया जा चुका है। आवेदकों के नाम एवं रोल नम्बर सहित सूची जिला न्यायालय जांजगीर के अधिकृत वेबसाईट  https://districts.ecourts.gov.in/janjgir  में अपलोड किया गया है। आवेदकों को प्रवेश पत्र नियत तिथि तक प्राप्त नहीं होने की स्थिति में आवेदक स्वयं सूची में अपने नाम के समक्ष अंकित रोल नम्बर के साथ कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर के कार्यालय से संपर्क कर कौशल परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व तक अपने प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते है कौशल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि प्रवेश पत्र के अतिरिक्त भर्ती आवेदन के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रति भी साथ लेकर उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

17 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

सड़को पर दुर्घटना रोकने पर रंबल स्ट्रिप का उपयोग, ओवरस्पीडिंग पर रोक और आवश्यक सुरक्षा साधनों का करें उपयोग: कलेक्टर

namanchhattisgarh

प्रदेश का दूसरा मिलेट कैफे कोरबा में हुआ शुरू : सेहत से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का जिलेवासी ले सकेंगे स्वाद

namanchhattisgarh

Leave a Comment