19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में परिवर्तन होने के कारण आवेदन 20 जुलाई तक आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2023/ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में परिवर्तन होने के कारण पुनः रिक्त सीट के विरूद्ध लेटरल एंट्री के माध्यम से कक्षा 8वीं में बालक हेतु 1 सीट, बालिका हेतु 2 सीट एवं कक्षा 9वीं में बालक हेतु 2 सीट एवं बालिका की 1 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर 20 जुलाई को सायं 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर एवं संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में जमा किया जा सकता है। लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई 2023 को संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में आयोजित की जावेगी। परीक्षा तिथि, स्थान में संशोधन होने पर सूचित किया जावेगा। पूर्व में जिन विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

सीमांकन के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष में किया जा सकता है संपर्क

namanchhattisgarh

बालको के फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार’ में दिखी कर्मचारियों की प्रतिभा

namanchhattisgarh

Leave a Comment