19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला रोजगार कार्यालय में 26 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 24 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 26 जुलाई दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर जांजगीर में एक दिवसीय प्लसेमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक अपीयर उद्योग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा मार्केटिंग मैनेजर एवं फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पद हेतु निर्धारित योग्यता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक रखी गई है। कंपनी द्वारा चयनित आवेदक/आवेदिका का वेतनमान 10 हजार रुपए से 20 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जॉजगीर-चांपा जिला के अंतर्गत रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई

Share

Related posts

चयन समिति की बैठक 26 को

namanchhattisgarh

महिलाओं की तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के संबंध में कार्यशाला आयोजित: पीडित महिला आयोग के व्हाट्सएप नम्बर 9098382225 पर कर सकते है शिकायत

namanchhattisgarh

शासकीय सेवा के दौरान आपसी विवाद का निराकरण संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है-डॉ किरणमयी नायक

namanchhattisgarh

Leave a Comment