15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय कम्प्यूटर एकाउंटिग प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2023/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए निःशुल्क 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिग प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई 2023 से 25 अगस्त 2023 तक जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदक आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज के तीन फोटो व एक टिकट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का टेलीफोन नम्बर 07817296340 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई है


Share

Related posts

समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना ने बदली कोरबा के किसान जेठूसिंह कंवर की तकदीर

namanchhattisgarh

अवैध जुआ एवम् सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

गणतंत्र दिवस पर साकेत में महापौर करेगें ध्वजारोहण

namanchhattisgarh

Leave a Comment