13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला 28 जुलाई को

Share

कोरबा 26 जुलाई 2023/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत (पी.एम.एफ.एम.ई.) की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई 2023 को बिलासपुर के मोटल बिलासपुर सिटी, नया बस स्टैण्ड के पास तिफरा में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त खाद्य प्रसंस्करण में कार्यरत इकाईयों, योजना के लाभार्थी, बैंक प्रतिनिधि, जिला रिसोर्स पर्सन, जिला अग्रणी बैंक, एवं अधिक से अधिक इच्छुक आवेदक सम्मिलित होंगे।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्वसहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाना है। इस योजना के तहत् नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख तक छूट का प्रावधान है। हितग्राही स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत एवं शेष राशि बैंक से ऋण दिया जाएगा। इस योजना में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री वनोपज पर आधारित निर्मित उत्पाद चना, मुर्रा, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, बड़ी, नमकीन, मिक्चर, बेकरी का निर्माण राईस मिल, कोदो मिल, पोहा मिल, आटा चक्की, मसाला उद्योग इत्यादि को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
क्रमांक 347/


Share

Related posts

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 951 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 208 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल हमारी महत्वपूर्ण धरोहर – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

नव वर्ष पर शोभा यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्शन

namanchhattisgarh

Leave a Comment