18.3 C
New York
August 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत मोहगांव एवं दारंग शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 27 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंापा द्वारा ग्राम पंचायत मोहगांव एवं ग्राम पंचायत दारंग में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 11 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) चांपा में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मोहगांव एवं ग्राम पंचायत दारंग में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

उत्पादन में लगीं ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा

कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

namanchhattisgarh

बालको के परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक भारी वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित : सुबह 7 से 9 और शाम 5 से 7 भारी वाहन प्रतिबंधित

namanchhattisgarh

Leave a Comment