23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

पांच माह से फरार चल रहे अमानत में खयानत करने वाले सेल्स मेन को कोतवाली पुलिस द्वारा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार

Share

कोरबा | दिनांक 22.02.2023 को प्रार्थी विक्रम अग्रवाल पिता त्रिलोकचंद अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी जायसवाल गली पुरानी बस्ती कोरबा का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार तांडे नामक युवक इसके गणपति इंटरप्राईजेस नामक थोक दुकान में सेल्स मेन का काम करता था जो जिले के अन्य व्यपारियों से नगदी रकम वसूली का काम करता था जो लालच वश शहर के विभिन्न व्यपारियों से लगभग 2,27,786 / रूपये को वसूलकर दुकान में जमा नहीं किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 408 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक  यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एंव नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो अपने सकूनत से फरार चल रहा था। जो मुखबीर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार तांडे को उसके ग्राम सोनादुल्ला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से दिनांक 26.07.23 को पकड़कर थाना लाये पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. अफसर हुसैन खान, आर. चंद्रकांत गुप्ता व आर. सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही। उक्त जानकारी पुलिस विभाग कोरबा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई


Share

Related posts

रोजगार मेला: 20 पदों में भर्ती के लिए 15 जून को लगेगा मेला

namanchhattisgarh

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें,लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया

namanchhattisgarh

29 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment