15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ का होगा आयोजन

Share

कोरबा 10 अगस्त 2023/कलेेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आजादी के 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ दिवस के पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होगी और मिनीमाता महाविद्यालय से महाराणा प्रताप बुधवारी बाजार चौक से होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे।
खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
स.क्र. 409/


Share

Related posts

विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

namanchhattisgarh

जनजातियों की भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत : मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क के लिए जगह चिन्हांकन हेतु कलेक्टर पहुंचे कोराई और रंजना गौठान

namanchhattisgarh

Leave a Comment