21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बालको महिला मंडल ने मनाया तीज महोत्सव

Share

बालकोनगर, 21 अगस्त। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया पांडे थीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश स्तुति और शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की।
बालको महिला मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न सामाजिक कार्यों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया तथा हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रतिभा विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बालकोनगर क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्थान में महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्रीमती श्रेया पांडे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन अत्यंत मनोरंजक रहा। उन्होंने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। बालको महिला मंडल की सदस्याओं के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी।
‘तीज क्वीन’ का चयन प्रमुख आकर्षण रहा। तीज क्वीन का चयन चार चरणों में संपन्न हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता अंतिम दौर में पहुंची, जिसमें सुंदरता, कैटवॉक एवं बौद्धिक क्षमता के आधार पर चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने अंतिम चरण में प्रतिभागियों से सवाल पूछे। सभी सवालों का का सटीक जवाब देकर श्रीमती श्वेता सिंह सोलंकी ने ‘तीज क्वीन’ एवं श्रीमती ममता कटकवार ने ‘क्वीन ऑफ हर्ट’ और श्रीमती अलका पृथ्वीकर ने ‘क्वीन ऑफ ग्लोरी’ का खिताब अपने नाम किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं ने शिव और पार्वती की अराधना को दिखाते हुए अद्भुत नृत्य और लोक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न स्टॉल, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने उत्कृष्ट भागीदारी की। सभी उपस्थित सदस्यों को तीज उपहार दिये गये।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीमती सिमरन कौर ने महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।

Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज

namanchhattisgarh

*पाली पुलिस द्वारा कोयला चोरों पर की जा रही लगातार कार्यवाही दो ट्रैक्टरों में कोयला चोरी करते दो आरोपी के साथ 6 टन कोयला जप्त किया

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को : जिला न्यायाधीश ने आम नागरिकों से राजीनामा प्रकरणों में निराकरण की अपील की

namanchhattisgarh

Leave a Comment