23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

घुमंतू पशुओं के गले में रेडियम पट्टा लगाने व लापरवाह पशुपालकों पर दंडात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश

Share

कोरबा 25 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घुमन्तू पशुओं के सड़कों पर खुले विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं एवं फसलों को खुली चराई से बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में घुमंतू पशुओं के नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों पर घुमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग कर नियंत्रण का कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने घुमंतू पशुओं के नियंत्रण की कार्यवाही में और अधिक कसावट लाने तथा सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने और लापरवाह पशुपालकों द्वारा अपने मवेशियों को सड़को पर खुला छोड़ने की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इस अभियान में संबंधित सभी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।
नगर निगम क्षेत्र में भी सड़कों पर विचरण कर आवागमन में व्यवधान व दुर्घटना का कारण बनने वाले घुमंतू पशुओं के नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप एवं आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के कलेक्ट्रेट रोड, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, घंटाघर, बुधवारी व्ही.आई.पी.रोड., सीएसईबी दर्री कोरबा मुख्य मार्ग होते हुए दर्री व जेलगांव-गोपालपुर सहित अन्य प्रमुख मार्गों का दौरा करते हुए प्रमुख सड़क मार्गाे पर की जा रही मवेशी नियंत्रण कार्यवाही का निरीक्षण किया। घुमंतू मवेशियों के नियंत्रण हेतु ठोस व सघन कार्यवाही करने, उनके गले में रेडियम कॉलर लगाने के साथ ही लापरवाह पशुपालकों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यवाही में और अधिक कसावट लाने, सड़कों से काऊकैचर के माध्यम से गौठान, कांजीघर व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी घुमंतू मवेशियों को चिन्हित कर उनमें रेडियम पट्टा लगाने हेतु उपसंचालक पशुचिकित्सा विभाग को निर्देशित किया, जिससे मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री विश्वदीप एवं निगमायुक्त सुश्री ममगाई ने भी लापरवाह पशुपालकों पर दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंनें कहा कि ऐसे लापरवाह पशुपालक जिनके द्वारा अपने मवेशियों को सड़कों पर स्वच्छंद विचरण हेतु खुला छोड़ दिया जा रहा है, ऐसे पशुपालकों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दिए हैं। इसी तारतम्य में कई पशुपालको को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे अपने मवेशियों को घर पर ही सुरक्षित रखें, सड़क पर खुला न छोड़े, मवेशियों को सड़को पर खुला छोड़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान ही 42 पशुओं को गौठानों-कांजी हाउस में विस्थापित किया गया है। इस दौरान पशुचिकित्सा विभाग के उप संचालक सहित निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
स.क्र. 469/


Share

Related posts

घर-घर पहुंचकर समस्याओं की जानकारी लेंगे अधिकारी कर्मचारी

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा चांपा के स्कूलों में प्रचार प्रसार कर शिक्षको का किया गया सम्मान

namanchhattisgarh

नेशनल लोक अदालत में निगम के कर बकाया संबंधित 53 प्रकरण हुए निराकृत

namanchhattisgarh

Leave a Comment