21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जनहानि तथा पशुधन हानि को रोकने जिला पंचायत सीईओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना

Share

कोरबा 05 सितंबर 2023/जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झण्डी दिखाकर ‘स्ट्रे कैटल रिस्पांस फोर्स जागरूकता’ रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगा।
जिले के मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर आवारा पशुओं के अनावश्यक रूप से विचरण करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है जिससे जनहानि तथा पशुधन हानि भी हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने तथा पशु एवं जन-धन हानि रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से पशुपालकों एवं आमजनता से जनहानि एवं पशुहानि रोकने के लिए अपील की जा रही है।
स.क्र. 503


Share

Related posts

बेमौसम बारिश से फसल एवं जन-धन क्षति का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा करें प्रदान: कलेक्टर

namanchhattisgarh

सीईओ श्री विश्वदीप ने फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

namanchhattisgarh

26 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment