13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 07 सितम्बर को शुष्क दिवस घोषित

Share

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2023 / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी 07 सितम्बर 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले में 07 सितम्बर 2023 को समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में सभी प्रकार की मदिरा दुकान अर्थात देशी मदिरा सी.एस. 2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ. एल. 1 (घघ), देशी मदिरा सी.एस. 2 (घघ कम्पोजिट), प्रीमियम शॉप चांपा व जांजगीर भंडारण भण्डारगार जांजगीर को पूर्णता बंद रखने का आदेश दिया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णताः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराये जाने का आदेश दिया गया है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस एवं निशुल्क पीयूसी कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांगर्त ई-के.वाई.सी., आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य

namanchhattisgarh

पुराने पेंशन योजना के तहत पेंशन प्रकरण बनाए जाने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment