August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय आई.टी.आई. प्रवेश हेतु 10 सितम्बर तक आवेदन आमत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन संचालित शासकीय आई.टी.आई. में सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 अगस्त 2023 तक प्रवेश की कार्यवाही की गई थी। ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने पूर्व में किन्ही कारणों से ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये थे अथवा जिनका पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, ऐसे अभ्यर्थी शेष रिक्त सीटों के लिये 10 सितम्बर 2023 तक पुनः ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये गये आवेदनों एवं पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। विस्तृत जानकारी विभागीय cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

कलेक्टर संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 09 लाख से अधिक राशनकार्ड केवाईसी पूर्ण : केवाईसी हेतु अंतिम 15 सितंबर निर्धारित

namanchhattisgarh

आयुक्त ने समाधान शिविर आयोजन की तैयारियों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की

Leave a Comment