21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर किसान हो रहें आर्थिक रूप से सशक्त

Share

जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2023/ जिले के किसान शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने को प्रेरित हो रहे हैं। जिससे जिले के किसान अब धान के बदले उद्यानिकी और वाणिज्यिक फसलों का उत्पादन कर आर्थिक समृद्धि की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम केरा में ऐसे ही किसान है अजय कुमार साहू।
अजय पहले धान की खेती करते थे, धान की फसल से उनकी आय पर्याप्त नहीं थी। फिर उन्होंने अपनी कमाई के स्रोत स्वरूप कुछ नया करने का सोचा और उद्यान विभाग से संपर्क किया। उद्यान विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें ड्रिप सिस्टम व मल्चिंग आधारित फसल की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अपने लगभग 5 एकड़ रकबे पर ड्रिप सिस्टम व मल्चिंग आधारित बैंगन और करेले की फसल लगाई और कुछ समय बाद बेहतर परिणाम मिला। अजय की आय बैंगन करेला और अन्य सब्जियों के उत्पादन से दो से तीन गुना बढ़ गई। वे उत्पादित सब्जियों को आसपास के लोकल मार्केट में बिक्री कर रहे हैं। अजय अब तक लगभग 800 कविंटल फसल उत्पादन से 7 लाख 95 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। वे बताते है कि भविष्य में भी इसी तरह सब्जियों की लगातार खेती करते रहेंगे। अजय के नवाचार को देख आसपास के किसान भी उद्यानिकी फसल लेना शुरू कर दिए हैं और अन्य किसान भी प्रेरित होकर फसल के बारे में अजय से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

07 मई को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक होगा मतदान : सजाए गए संगवारी मतदान केंद्र, मतदान के पश्चात् सेल्फी लेने का मिलेगा मौका

सर्वाधिक समर्थन मूल्य और सुगम धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के चेहरे पर मुस्कान

namanchhattisgarh

तीन ट्रैक्टर, एक हाईवा जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment