June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बहादुर कलारिन सम्मान व वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 05 अक्टूबर 2023/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान तथा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस व महिलाओं में आत्मबल को शसक्त  करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2023 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत एक-एक महिला को 2-2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा आवेदनों की पूर्ण जांच के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य सरकार को भेजी जाएगी।  इसके लिए आवेदन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 10 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अवलोकन एवं कार्यालयीन समय मे प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
स. क्र. /621/ 


Share

Related posts

का हो गे बबा…, ऐति आ न दई…,ए नोनी लान आवेदन ल… कलेक्टर का छत्तीसगढ़ी में संवाद, बढ़ा रही सरकार के प्रति विश्वास

namanchhattisgarh

बालको के सुरक्षा संकल्प के 2 वर्ष पूरे, सुरक्षा संस्कृति को मिला बढ़ावा

namanchhattisgarh

जेसीआई कोरबा के द्वारा घंटघर में होगा भव्य रूप से पतंग महोत्सव

namanchhattisgarh

Leave a Comment