21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में निकला साप, साप को देखने के लिए लगी भिड़ ,जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

Share

कोरबा | कोरबा जिले में लगातार साप निकलने की घटना सामने आ रही है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं,  जिले के आस्था के रुप में विराजमान मां सर्वमंगला मंदिर के प्रांगण में आरती उपाधाय नामक महिला को नारियल दुकान में एक साप घुसता हुआ दिखाई जिसके बाद वो लोग डर से दूर खड़े हो गए, प्रत्यक्ष दर्शी लोगों का कहना था साप छोटा हैं और जहरीला हैं जिसके कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई साप के पास जाकर देखने की, नवरात्रि का चौथा दिन था लिहाजा लोगों की भिड़ लगी हुई थीं, किसी अनहोनी की आशंका से रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही उचित समझा जिसके फौरन बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया हालात के नजाकत को भांपते हुए सारथी ने जल्दी ही पहुंचने की बात कही और साप पर नज़र रखने की बात कहीं फिर थोड़ी बाद मंदिर में पहोंच कर साप का रेस्क्यू किया गया और बताया यह जहरीला सांप नहीं हैं बल्की धमना का बच्चा हैं अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं, फिर उसको रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब लोगों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी और सौरव श्रीवास का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर साप को नदी तरफ छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया वाहा पर खड़े आधे से अधिक लोगों ने कहा यह साप जहरीला हैं जो की घोड़ा करैत हैं, इस बात से यह स्पष्ट है लोगों को सांपो की पहचान नहीं हैं और न हीं वास्तविक जानकारी हैं, जिसके कारण लोग बहुत डर जाते हैं। उक्त जानकारी जितेन्द्र सारथी के द्वारा दी गई


Share

Related posts

आपसी सद्भाव-भाईचारे की परंपरा कायम रखते हुए मनायें त्यौहार, सभी धर्मों का करें सम्मान: कलेक्टर

namanchhattisgarh

सीतामणी से निकालेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

namanchhattisgarh

अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु अपर कलेक्टर श्री नाग नोडल अधिकारी नियुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment