13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 20 परिवारों की लौटी खुशियां

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर गुम हुए बालक बालिकाओं के बरामदगी हेतु विगत दिनों 1 माह तक लगातार “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया गया , अभियान के अंतर्गत एक माह में कुल 20 बालक/बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों की खुशियां लौट आई , गुम हुए बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिवार वाले खुश हुए , वहीं बच्चों को सकुशल वापस लाने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति अपना आभार भी प्रकट कर कोरबा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा विगत दिनों लंबित गुम इंसान प्रकरणों की समीक्षा कर गुम हुए बच्चों के बरामदगी हेतु विशेष अभियान “आपरेशन मुस्कान” चलाने के निर्देश दिए गए । संतोष सिंह से मिले निर्देश के पालन में अतिरिक्त श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से गुम हुए बालक बालिकाओं के तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर टीम भेजा गया । गुम बच्चों के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर सघन खोज की गई , 1 माह तक लगातार चलाए गए अभियान में 20 बच्चों को बरामद करने में सफलता मिली जिसमें जिनमें 16 बालिका एवं 04 बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्द किया गया है ।


Share

Related posts

बालको के उत्कृष्ट जल प्रबंधन से स्थानीय जीवन स्तर में आया बदलाव

namanchhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला एवं तहसील न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 1056.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment