21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 26 नामांकन पत्र लिये गये

Share

कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। आज कुल 26 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 06, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 10, क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 09 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में आज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कुल 26 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। आज दिनांक को नाम-निर्देशन जमा करने वाले की संख्या निरंक है।
स. क्र. 634


Share

Related posts

बालको की परियोजना मोर जल मोर माटी से लगभग 2000 किसान लाभान्वित

namanchhattisgarh

15 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु अनुभवी अतिथि प्रशिक्षक हेतु वॉक इन इंटरव्यू 31 मई को आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment