15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बच्चों के आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन हेतु शिविर का किया गया आयोजन

Share

कोरबा 13 दिसंबर 2023 /कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय और के मार्गदर्शन में विगत दिवस विकासखण्ड स्रोत केन्द्र कटघोरा में समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें कुल 135 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन अंतर्गत अस्थि बाधित के 43, दृष्टि बाधित के 32, मानसिक मंदता के 27, मूकबधिर के 28, थैलेसिमिया के 01, बहुविकलांग के 01, सिंकलिंग के 01. बौनापन के 01 आवेदन प्राप्त हुये। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत 08 नग व्हीलचेयर, 12 नग एमआर किट , 06 नग श्रवण यंत्र,  01 नग पावर ग्लास एवं 01 नग ट्राईसायकल वितरित किया गया। इसी प्रकार यूनिक आई. डी. हेतु कुल 33 आवेदन प्राप्त हुआ।
स. क्र. 795/


Share

Related posts

हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रीपाली में हुआ कार्यक्रम

namanchhattisgarh

महापौर ने वार्ड क्र. 13 एवं 54 का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यो का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment