15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों की आवास स्वीकृति अस्थायी रूप से होगी निरस्त

Share

कोरबा 03 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अतर्गत विभिन्न कारणों से अपात्र हितग्राहियों का स्वीकृति अस्थायी रूप से निरस्त किया जाना है। इस हेतु 05 जनवरी 2024 को दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 2016-17 से 2022-23 तक 64,837 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसमें से 50378 हितग्राहियों ने आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया है। उक्त स्वीकृत आवास के हितग्राहियों में से विभिन्न कारणों (सरकारी नौकरी, मृत नॉमिनी नही, स्थायी पलायन) अस्थायी पलायन एवं हितग्राही की मृत्यु नॉमिनी पलायन, अन्य ऐसे हितग्राहियों की स्वीकृति अस्थायी रूप से निरस्त किया जाना है। उक्त के संबंध में हितग्राही दावा आपत्ति 05 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे आवास शाखा जिला पंचायत कोरबा में उपस्थिति होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
स. क्र. 901 /


Share

Related posts

राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न :मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

namanchhattisgarh

लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी नगर में मनाया गया 75वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह

namanchhattisgarh

डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : गिरोह के 05 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment