23.8 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तक

Share

कोरबा 03 जनवरी 2024/ जिले में संचालित कक्षा 12वीं से उच्चतर के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सत्र 2023-24 अंतर्गत ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण का कार्य जारी है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण हेतु) 31 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 25 जनवरी 2024 तक तथा स्वीकृति आदेश लॉक करने की तिथि 10 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जायेंगे एवं ड्रॉफ्ट प्रपोजल एवं स्वीकृति लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें। सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। विद्यार्थी आधार नंबर पर पंजीकृत मोबाइल नंबर की प्रविष्टि आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें।
स. क्र. 903/


Share

Related posts

BSP के अंदर घुसकर कॉपर वायर की चोरी: टूटी हुई दीवार से नकली पिस्टल लेकर घुसा चोर; पकड़ा गया तो बोला-प्लांट में घुसना बहुत आसान

cradmin

हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ 77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं का संरक्षण राज्य सरकार का अनुकरणीय कदम – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment