22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 मई को आईटी कॉलेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम

Share

कोरबा 02 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 06 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 04 मई को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 06 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्द्रों के लिये किया जायेगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को मतदान सामग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम रखी जायेगी और 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग में रखी जायेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए कहा गया है।
क्रमांक 126/


Share

Related posts

अतिक्रमण के उद्देश्य से प्रस्तावित सामुदायिक भवन स्थल पर किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की बैठक 18 अगस्त को

namanchhattisgarh

मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कोदो, कुटकी, रागी फसल उत्पादन से किसानों को होगा अधिक मुनाफा

namanchhattisgarh

Leave a Comment