19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन और ऊंचाई की जांच कराएं : 12 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

Share

कोरबा 12 सितम्बर 2024/ जिले में 2598 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयेजन किया जाना है, जिसमें 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊंचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितंबर वजन त्यौहार मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज पोषण अभियान अन्तर्गत ’’राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा अंतर्गत वजन त्यौहार का शुभारंभ ग्राम पंडरीपानी सेक्टर डुमरडीह में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती ममता तुली परियोजना अधिकारी, एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती मदांकिनी कंवर तथा स्थानीय महिलाएं , बच्चें उपस्थित थे। डी.पी.ओ. ने महिलाआें को संबोधित करते हुए पोषण माह के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा वजन त्यौहार में बच्चें के वजन स्तर एवं अच्छे ं पोषण के संबंध में जानकारी, उसका पोषण स्तर की जानकारी एवं सलाह आंगनबाड़ी केन्द्रों से पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के लिए पोषण रथ की प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का परिभ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।
स 584/


Share

Related posts

नौकरी के साथ ही पहाड़ी कोरवा सागर की सज गई नई उम्मीदें

namanchhattisgarh

मिनी माता सम्मान वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

26 जनवरी को डाॅ0 विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण : गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

namanchhattisgarh

Leave a Comment