22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएमएफ से ट्रामा सेंटर में प्रतीक्षालय सहित शेड निर्माण एवं होंगे अन्य कार्य

Share

कोरबा 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर में 06 आवश्यक कार्यों के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 87 लाख 49 हजार की राशि स्वीकृत की है। विगत कुछ समय से ट्रामा सेंटर में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय कार्यों हेतु सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों सहित चिकित्सकीय स्टाफ को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर ने आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रामा सेंटर कोरबा में परिचारकों हेतु जनरल वार्ड एवं आई सी यू वार्ड हेतु 02 नग प्रतिक्षालय, शेड, विद्युतीकरण सहित निर्माण हेतु राशि 20,17,000.00, मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर कोरबा का सीपेज उपचार, पेटिंग, बेसमेंट में वाटर प्रूफिंग का कार्य हेतु राशि 14,29,000.00, ट्रामा सेंटर कोरबा में गंभीर मरीजो हेतु पुराने रैंप के स्थान पर भूतल से तृतीय तल तक नवीन रैंप निर्माण हेतु राशि 17,89,000.00, ट्रामा सेंटर कोरबा में प्लिंथ प्रोटेक्शन, ड्रेनेज वर्क, सेप्टिक टैंक, नाली, एवं सोक पिट निर्माण हेतु राशि 14,63,000.00, परिचारको हेतु महिला वार्ड एवं लेबर वार्ड हेतु 02 नग प्रतीक्षालय शेड का निर्माण कार्य हेतु राशि 18,61,000.00, ट्रामा सेंटर कोरबा में इलेक्ट्रिकल पैनल का निर्माण हेतु राशि 1,90,000.00 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

दूरस्थ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक आवागमन होगा आसान –
डीएमएफ से कलेक्टर ने मिट्टी कटिंग, फिलिंग सहित अन्य कार्यों के लिए 03 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की –
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, नहीं उठाना पड़ेगा जोखिम –

कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक आवागमन को आसान बनाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज अमलडीहा से मालीकछार व्हाया- ग्राम बलसेंधा हेतु 03 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत की है। इस मार्ग में आवागमन आसान होने से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को एक गांव से दूसरे गांव तक जाने में सहूलियत होगी। वहीं इस क्षेत्र में मौजूद झरने सहित अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा विकासखण्ड के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत अमलडीहा – मालीकछार क्षेत्र का कुछ माह पहले दौरा किया था। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें पहुंच मार्ग नहीं होने सहित अन्य समस्याएं बताई थी। कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने हेतु डीएमएफ से 03 करोड़ 38 लाख 31 हजार के कुल 09 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) में मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य 0 से 3000 मी. हेतु राशि 34,56,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 3000 मी. से 3660 मी. हेतु राशि 44,75,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 3660 मी. से 5610 मी. हेतु राशि 46,12,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 5610 मी. से 8334 मी. हेतु राशि 44,58,000.00, रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया ग्राम बलसेंधा) -250 मी. हेतु राशि 46,60,000.00, रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया ग्राम बलसेंधा) – 140 मी. हेतु राशि 43,20,000.00, पाईप पुलिया निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार हेतु राशि 18,00,000.00, आरसीसी स्लेब पुलिया निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार हेतु राशि 49,00,000.00, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य/काटनखर्रा नाला. हेतु राशि 41,50,000.00 की स्वीकृति प्रदान की है।
स 795


Share

Related posts

कलेक्टर श्री झा की विशेष पहल से नौ हजार से अधिक लोगों का हुआ फौती नामांतरण

namanchhattisgarh

10वीं, 12वीं में किया टॉप तो कलेक्टर ने दे दिया लैपटॉप

namanchhattisgarh

जिले में हाईस्कूल का 74.27 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का 78 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

namanchhattisgarh

Leave a Comment