13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

Share

कोरबा 28 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बिजली कटौती की समस्या, मानदेय, मुआवजा, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, खाद्य, शिक्षा, कृषि, श्रम, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स 796/


Share

Related posts

शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से होली एवं शब-ए-बारात पर्व मनाने की अपील : जबरन रंग लगाने, कानून व्यवस्था एवं शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

namanchhattisgarh

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

namanchhattisgarh

एनपीएस-ओपीएस चयन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन : कार्यशाला में सभी डीडीओ एवं लिपिक रहेे मौजूद

namanchhattisgarh

Leave a Comment