July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सीतामणी क्षेत्र मुख्य मार्ग ठेलों ने लगने से हर रोज होता यातायात जाम रोड बना पर्किग जोन

Share

कोरबा । कोरबा चांपा मुख्य मार्ग सीतामणी चौक से लेकर सब्जी मार्केट तक विभिन्न खादय पदार्थ की सामग्री का विक्रय ठेलों में किया जा रहा है वर्तमान में इनकी संख्या बढाती जा रही है नगर पालिक निगम की सीतमणी क्षेत्र में कार्यवाही नहीं होने से इनके मनोबल बढ रहा है


इस संबंध में मिली जानकारी से कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में छोटी से लेकर बढी गाडीयों का आना जाना लगा रहा है मुख्य मार्ग होने के कारण यातायात का दबाव इस मार्ग में काफी ज्यादा हो गया है सीतामणी चौक से लेकर सब्जी मार्केट तक इस व्यस्त यातायात में विभिन्न खादय पदार्थ का विक्रेय हेतु ठेलों वालों ने भी कोई कसर नहीं छोडी है वे रोड तक अपने ठेलों लगा लेते है

इसकी साथ ही उनके ठेलों में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को भी रोड पर पार्किग करते है जिससे ना केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि आस पास के रहने वाले स्थाई दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड रह है जिसके कारण आये दिन छोटी मोटी दुर्घटना अलग होती रहती है

जिससे पैदल यात्रीयों को भी काफी परेशानी होती है इस संबंध में सीतामणी चौक निवासी राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर यहां छोटी दुर्घटना होती है ठेलों व्यवसयों के कारण रोड को पुरा जमा कर लिया जाता है अपनी ग्राहकों के वाहनों को दुसरे दुकानों के सामने पार्किग कि जाती है जिससे हमारी दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी सामना करना पडता है नगर निगम के द्वारा भी कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है जिससे इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है


अब देखना है कि यातायात को तक में रख कर चलने वाले ठेले के उपर निगम के द्वारा क्या कार्यवाही कि जाती है ? क्या इन ठेलो में हटने कर यातायात आम नागरिकों को रहात देेती है ? मुख्य मार्ग में अतिक्रमण पर क्या लगाम लग पायेगा ? यह स्थाई दुकान दार इसी तरह से परेशानी से अपना व्यवसाय करते रहेगे?


Share

Related posts

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित : 11 अगस्त तक किए जा सकते है आवेदन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment