21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ध्यान आकर्षण: ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग

Share

कोरबा । शहर में संचालित हो रहीं नाश्ते की दुकानों और ठेलों पर रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। खास बात यह है रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में यहां चाय वालों की गुमठियों से लेकर ठेलों में नाश्ते कि दुकानो पर भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की जगह, रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में खुले आम नियमों को ताक पर रखकर घर में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडरों को दुकानदार और चाय नाश्ता ठेले अपने व्यापार के लिए उपयोग कर रहे हैं। कई ठेले वालों ने अपने नाम पर व्यावसायिक सिलेंडरों का रजिस्ट्रेशन तो करा रखा है लेकिन ये सिलेंडर मंहगा पड़ने की वजह से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग वे खुलेआम अपनी दुकानों पर कर रहे हैं। सिलेंडर सस्ता होने की वजह से सीतामणी में ठेलेवाले घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। जबकि व्यापार के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इन सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग होने के बाद भी खाद्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है न ही इस पर कोई कार्रवाई की जा रही है। शहर में ज्यादातर गुमटी ठेले ही घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग अपने व्यवसाय में कर रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर से चर्चा की गई उन्होंने कहा कि टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी


Share

Related posts

16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम

namanchhattisgarh

नशा मुक्त भारत बनाने की परिकल्पना अंतर्गत जिला स्तर पर विशेष अभियान संचालित

namanchhattisgarh

सद्भावना फुटबॉल मैच के विजेता रही प्रशासनिक एकादश की टीम

namanchhattisgarh

Leave a Comment