21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का होगा वार्षिक सत्यापन

Share

कोरबा 02 जनवरी 2026 – शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाईल एप बेनेफिशरी सत्यापन एप के माध्यम से किया जाएगा, इस हेतु नगर पालिक निगम केरबा के समस्त वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने इस हेतु आदेश जारी कर वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत शासन के सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केन्द्रीय पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाईल एप बेनेफिशरी सत्यापन एप से शत प्रतिशत किया जाना है। साथ ही आधार सत्यापन हेतु हितग्राहियों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ मोबाईल नम्बर भी लिया जायेगा, इस हेतु नगर पालिक निगम कोरबा के समस्त वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने आदेश जारी कर अभियान के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों की वार्डवर ड्यूटी लगाई है।


Share

Related posts

बालको अस्पताल के विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर से सर्जरी सुविधा होगी उत्कृष्ट

namanchhattisgarh

छोटे व सीमांत किसानों को समान अवसर, कम भूमि से भी बढ़ी आय और आर्थिक स्थिरता

namanchhattisgarh

साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment