April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

“का हाल हे कका……. कोई तकलीफ़ तो नहीं?” : कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

Share

कोरबा, 29 जनवरी 2026/ “का हाल हे कका…….. कोई तकलीफ़ तो नहीं? कौन सा धान है, कितना धान है? खरीदी केंद्र में भी 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा है३ तत्काल आवश्यकता हो तो पैसे निकाल सकते हैं….. कोई समस्या हो तो बताइए।”
इन्हीं सरल और आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसानों के धान की नमी एवं गुणवत्ता की स्वयं जांच कर खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने ग्राम नान पुलाली के किसान श्री उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 1405


Share

Related posts

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आवेदन 29 मार्च तक आमंत्रित : प्रवेश परीक्षा 30 अप्रेल को की जाएगी आयोजित

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने दिए निर्देश -कोरबा में राजस्व पखवाड़ा होगा अधिक प्रभावी, सभी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर ज़ोर तीन चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा का आयोजन

namanchhattisgarh

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ हरदीबाजार पुलिस की करवाई : 35 पाव गोवा अंग्रेजी शराब को ढाबे से किया गया जप्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment