April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

06 फरवरी को प्रातः 10 बजे घंटाघर में जुटेगा कोरबा, स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड का हासिल करेगा ताज

Share

कोरबा 04 फरवरी 2026 – ऊर्जाधानी कोरबा को गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड दिलाने के महासमर में नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षदगण अपने वार्ड के नागरिकों के साथ मिलकर अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करेंगे। आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली, आयोजन पर विस्तार से चर्चा की तथा सबकी सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया। उपस्थित पार्षदों ने करतल ध्वनि से आयोजन का स्वागत करते हुए इसमें अपनी पूरी सहभागिता देने एवं इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर कोरबा को सम्मान दिलाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि महासंकल्प 2026 के बैनर तले नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर के पुराने रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाने एवं गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड कोरबा के नाम हासिल करने हेतु 06 फरवरी को घंटाघर से रविशंकर शुक्लनगर मुख्य मार्ग पर प्रातः 10 बजे से वृहद आयोजन रखा गया है, इस वृहद आयोजन में 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर एक घंटे की समयसीमा में कराने का लक्ष्य है ताकि पुराने रिकार्ड को क्रेक कर एक नया रिकार्ड कायम किया जा सके। आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर निगम कोरबा के मुुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली, आयोजन पर विस्तार से चर्चा की तथा सबकी सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया। इस मौके पर उपस्थित पार्षदों ने आयोजन की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव भी रखें तथा आयोजन में सक्रिय सहभागिता व लक्ष्य को हासिल करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। बैठक के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही वरिष्ठ पार्षद नरेन्द देवांगन, हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, मुकेश राठौर, रविसिंह चंदेल, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, ममता यादव, धनकुमारी गर्ग, भानुमति जायसवाल, लक्ष्मण श्रीवास, सत्येन्द्र दुबे, युगल कैवत्र्य, पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, रामकुमार साहू, रूबीदेवी सागर सहित अन्य पार्षदगण निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी  डाॅ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
हर कठिन लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है हमारा कोरबा – इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि हमारा कोरबा तथा यहाॅं के नागरिकबंधु हर कठिन लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है, हम निश्चित रूप से सबके सहयोग से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे तथा कोरबा को गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड का ताज पहनाएंगे। उन्होने आव्हान करते हुए कहा कि सभी पार्षदबंधु अपनी टीम, सहयोगियों व वार्डवासियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर करें तथा इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने। उन्होने कहा कि 06 फरवरी को दिन कोरबा के लिए यादगार एवं ऐतिहासिक दिन रहेगा, हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, इसका मैं पूरा विश्वास रखती हूॅं।
कोरबावासियों की संकल्प शक्ति से हासिल करेंगे लक्ष्य – इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि महासंकल्प 2026 के प्रथम आयोजन के रूप में एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह आयोजन रखा गया है, हम कोरबा के अपने नागरिकबंधुओं, जनप्रतिनिधियों व सभी की संकल्प शक्ति से इस बड़े लक्ष्य को हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि किसी भी बडे़ कार्य को करने का पहले विचार पैदा होता है, तत्पश्चात उस विचार को व्यवहार रूप में लाया जाता है और इसके बाद चमत्कार स्वरूप लक्ष्य हासिल होता है और यही चमत्कार वल्र्ड रिकार्ड बनाता है, निश्चित रूप से हमारा कोरबा यह रिकार्ड बनाएगा तथा लक्ष्य हासिल करेंगे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी भी उपस्थित पार्षदों को दी तथा सबकी सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।
कोरबा के लिए होगा ऐतिहासिक दिन – इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि 06 फरवरी को दिन कोरबा के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा, मैं ऐसा विश्वास रखता हूॅं। उन्हेाने कहा कि निश्चित रूप से नगर निगम कोरबा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, हम सबको इसमें अपनी पूरी-पूरी सहभागिता देनी होगी, ताकि हम ऐसा रिकार्ड बनाए जिसे तोड़ने में किसी अन्य को सहज, सरल न रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन, मुकेश राठौर, हितानंद अग्रवाल सहित अन्य पार्षदों ने भी अपने विचार रखें, आयोजन का स्वागत किया तथा सबकी सहभागिता का आव्हान भी किया।
280 मीटर बैनर, 14 जोन, 70 सेक्टर – एक ही बैनर में स्वच्छता शपथ पर 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर 01 घंटे की समयसीमा में करने केे लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जोन वाले मुख्य मार्ग पर यह आयोजन 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे रखा गया है, इस हेतु 280 मीटर लंबाई का एक बैनर लगाया जाएगा, जिसे आवश्यक व्यवस्था के मद्देनजर 14 जोन व 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाॅं पर जोनल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो सेक्टर समन्वयक व वालेटियर के         माध्यम से व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
विभिन्न विभागों, संस्थाओं हेतु सेक्टर निर्धारित – बनाए गए 70 सेक्टर में सेक्टर क्र. 01 जनप्रतिनिधियों के लिए, सेक्टर क्र. 02 में प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर क्र. 03 में मीडिया व पत्रकारबंधु, सेक्टर 04 व 05 में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी, सेक्टर 06 से 08 में आमनागरिक, सेक्टर क्र. 09 चेम्बर आफ कामर्स, सेक्टर 10 रेडक्रास सोसायटी, सेक्टर क्र. 11 में लायंस क्लब रोटरी हसदेव नामामी आदि सहित अन्य क्लब, सेक्टर क्र. 12 में वन विभाग, सेक्टर 13 में पुलिस विभाग व आमनागरिक, सेक्टर 14 में बैंक कर्मी, सेक्टर 15 में स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कालेज नर्सिंग कालेज, सेक्टर 16 में छ.ग.रा.विद्युत मण्डल, सेक्टर 17 में एनटीपीसी, सेक्टर 18 में एसईसीएल, सेक्टर 19 में बालको, सेक्टर 20 केएन कालेज, सेक्टर 21 में मिनीमाता कालेज, सेक्टर 22 शासकीय महाविद्यालय, सेक्टर 23 अग्रसेन कालेज, सेक्टर 24 से 59 में शिक्षा विभाग, विद्यालय आदि, सेक्टर 60 व 61 में महिला एवं बाल विकास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेक्टर 62 में जिला ओलपिंक संघ क्रीडा भारती, सेक्टर 63 में मितानिन, सेक्टर 64 से 67 में स्वच्छता दीदी, सफाईमित्र, सेक्टर 68 व 69 में निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा सेक्टर 70 में एन.यू.एल.एम. महिला स्वसहायता समूह आदि हस्ताक्षर करेंगे।


Share

Related posts

बनारी, जांजगीर एवं पीथमपुर में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का हुआ आगमन

namanchhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

namanchhattisgarh

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सिविल लाइन पुलिस एवं सायबर सेल संयुक्त कार्यवाही कि

namanchhattisgarh

Leave a Comment