21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों की क्षमता एवं विकास हेतु कार्यशाला सम्पन्न

Share

कोरबा 04 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.रविकान्त सिह राठौर के नेतृत्व में  एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत इंटेसीफाईड आईईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय पर  एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों की क्षमता एवं विकास हेतु  01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  कोएआरटी सेंटर कोरबा में में आयोजित किया गया।  इस बैठक का उद्देश्य सभी एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों में क्षमता विकास करना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जानकारी उपलब्ध कराना  तथा  उनके अघिकारों के संरक्षण के लिए एचआईव्ही  एवं एड्स (प्रिवेंशन एवं कन्ट्रोल) एक्ट2017 की जानकारी प्रदान की गई ताकि वो अपने अधिकारों को पूर्णतः समझ सकें। साथ ही अपनी क्षमता का विकास कर सकें और सामाजिक भेदभाव के प्रति आवाज उठा सकें।  इस अवसर पर जिले के हेल्थ केयर प्रोवाईडर जिला एड्स नियंत्रण समिती के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 1436


Share

Related posts

जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: श्री जैन

namanchhattisgarh

दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षणः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आदिवासियों का हो रहा उत्थान: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment