13.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअर्न्तराष्ट्रीयछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीति

होली पर्व पर प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, समाज में भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

Share

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने प्रदेशवासियों, पत्रकार साथियों एवं समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सौहार्द का प्रतीक है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विशेष रूप से पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और सत्य, निष्पक्षता तथा जनहित की भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में यह भी कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे।
प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से भी सभी पत्रकार बंधुओं एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा सभी से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई।


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति सात अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment